महिला और उसकी सास से मारपीट में चार पर केस
संभल, जून 3 -- थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उसकी सास के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भिरावटी निवासी कुसुम पत्नी मुकेश ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की रात करीब आठ बजे गांव का ही हरपाल उसके पति मुकेश के साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज कर रहा था। जब मुकेश ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरजीत, ओमपाल और बचन सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घर में घुसकर अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- पानी निकासी के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी सास सत्यवती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.