मुरादाबाद, मार्च 9 -- मझोला थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक युवक ने मोबाइल को लेकर चल रहे विवाद में महिला और उसकी भतीजी पर डंडे से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के गांव सिकंदरपुर निवासी ज्योति ने तहरीर में बताया कि छह मार्च को वह अपनी चाची कलावती के घर में बैठी थी। उसी दौरान गांव का ही मुकेश आया और चाची से गाली गलौज करते लगा। गाली देने का कारण पूछने पर कहा कि मैंने तुम्हारा मोबाइल नहीं लिया है, मेरा झूठा नाम लगा रही हो। इस पर ज्योति और उसकी चाची ने कहा कि अगर मोबाइल नहीं लिया तो चले जाओ। इस पर आरोपी मुकेश ने कलावती को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हमले में ज्योति और उसकी चाची कलावती दोनों घायल हो गईं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मझोला थाने में आरोपी मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.