महिला और उसकी बेटी को पड़ोसियों ने पीटा
कौशाम्बी, जून 1 -- चरवा थाना क्षेत्र के महराज का पूरा गांव की चंद्रकली पत्नी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जमीन से दबंग पड़ोसी जबरन नाली बनाकर पानी बहा रहे हैं। 28 मई को उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी नाराज हो गए। इसके बाद वह गाली-गलौज करते घर पर चढ़ आए। दबंग की पत्नी ने उसको पीटना चालू कर दिया तो सभी लोगों ने लाठी-डंडा से जमकर पीटा। उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी को भी पीटा गया। इससे वह मरणासन्न की स्थिति में पहुंच गई थी। शोर मचने पर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो वह उसके जेवर छीनकर भाग निकले। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला ने इस मामले में अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.