हरदोई, मार्च 16 -- टड़ियावां। गांव चौभइयन थोक मजरा भैंसरी की निवासी रामदेवी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 12 मार्च की शाम उसके गांव के रहने वाले रामपाल, कमलेश, मनीष और सरस्वती ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बीच बचाव के दौड़ी उसकी बहू पुष्पा से भी मारपीट की। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...