महिला और आशा बहू सहित चार पर नवजात को बेचने का आरोप
ललितपुर, सितम्बर 4 -- ललितपुर। जनपद में एक नवजात को बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्रसूता की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। नवजात को भी बरामद करने का दावा किया जा रहा है। सरदारपुर निवासी पूनम पुत्री जगदीश लखेरा ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हरियाणा स्थित बहादुरगंज निवासी विकास लखेरा पुत्र बलवीर लखेरा के साथ हुई थी। कुछ समय पूर्व ससुराल में अनबन होने के बाद वह अपने पिता जगदीश के घर मोहल्ला सरदारपुरा में आकर रह रही है और किसी तरह अपने बच्चों का भरण पोषण भी कर रही थी। इस बीच उसका संपर्क झांसी निवासी शिवकुमार राजपूत से हुआ और वह गर्भवती हो गई। उसका प्रसव माह जुलाई माह में था। इस बीच उसकी मुलाकात नेहरू नगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.