जहानाबाद, जनवरी 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता । महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन कराया गया। इस प्लेसमेंट ड्राईव में 47 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए जिसमें से (12 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रशिणार्थियों को संस्थान के प्राचार्य राजीव रंजन सत्यसंगी, उप प्राचार्य, गुड़िया कुमारी ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सस्थान के ग्रुप अनुदेशक विजय कुमार, अनुदेशक सह प्लेसमेंट प्रभारी वाजीद आलम, अनुदेशक अजय आशीर्वाद, ओम प्रकाश मौर्य, प्रेरणा राज एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर अमृता कुमारी सहित संस्थान के अन्य कर्मियों की भूमिका रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...