औरैया, मार्च 19 -- औरैया, संवाददाता। उ.प्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीड़ित महिलाओं और बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़े 33 मामलों पर विचार किया गया। समिति ने परीक्षण के बाद 20 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 57 लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति/राहत धनराशि स्वीकृत की। वहीं 13 प्रकरणों को निरस्त करने की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि महिला एवं बाल सम्मान कोष से जुड़े मामले अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को शीघ्र सहायता और न्याय दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.