महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की दी जानकारी
हमीरपुर, जून 5 -- हमीरपुर। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में जिला महिला अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना, सामूहिक विवाह योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करते हुए विशेष रूप से गर्मी एवं धूप से बचाव के उपाय बताए गए। यह भी पढ़ें- आधी आबादी को योजनाओं का लाभ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.