फरीदाबाद, अगस्त 24 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने कहा कि महिला एवं बालिका सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बच्चियों एवं महिलाओं को चुप रहने के बजाय तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने रविवार को नूंह जिले के दौरे के दौरान फिरोजपुर झिरका स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलत घटना को डर या संकोच के कारण छिपाना नहीं चा...