बोकारो, मई 1 -- बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह एवं कम उम्र में होने वाले विवाह (अर्ली यूनियन) को रोकने के साथ-साथ महिलाओं और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
प्रशिक्षण के विषय प्रशिक्षण के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, गर्भधारण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार तथा किशोरियों के नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ट्रेनर कुमारी मंजू ने सुरक्षित मातृत्व, गर्भ समापन कानून एवं महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.