मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में रविवार को महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक पुलिस कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के समक्ष कुल 43 मामले आए। इसमें से एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से 16 मामलों का निस्तारण हुआ। इसी बीच पांच दंपति आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। बैठक के दौरान दस फाईलें पक्षकारों की उदासीनता के चलते बंद कर दी गई। वहीं एक मामले में एफआईआर हुआ। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए ब्यूरो की बैठक की अगली तारीख 26 अप्रैल दी गई है। एच्छिक ब्यूरो की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शहिद पैरिस रहे। साथ में मंजू सिंह इंस्पेक्टर , एसआई समरजीत यादव, इन्द्रभूषण पाण्डेय,महिला आरक्षी पूनम पाल, राजलक्ष्मी तथा करिश्मा रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.