चंदौली, मार्च 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में तैनात आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनमोल कुमारी के बेटे इशित्व आनंद ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। इशित्व को परीक्षा में 50वीं रैंक मिली है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार गदगद है।इशित्व आनंद मूलत: बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पिता राजेश कुमार बिहार में ही निजी सेक्टर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां अनमोल कुमारी पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में आरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक हैं। इस समय वह डीआरएम कार्यालय के सेफ्टी कंट्रोल में तैनात हैं। इशित्व अपनी मां के साथ ही यहां इंटर तक की शिक्षा के बाद दिल्ली अध्ययन को गए थे।वहां किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक के बाद तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार को यूपीएससी का परीक्षा परिणाम आने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.