मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंटों ने साहेबगंज की महिला ऋणियों से 3.95 लाख रुपये वसूलकर गबन कर लिया है। ऋण चुकाने के बाद भी कंपनी का बकाया बताए जाने पर महिलाएं प्रताड़ित होती रहीं। इसके बाद महिलाओं ने गोबरसही रेलवे गुमटी के निकट स्थित साहेबगंज ब्रांच में शिकायत की। कंपनी के उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच कराई तो महिलाओं के द्वारा किस्त की राशि जमा कराई जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कंपनी ने अपने चार वसूलीकर्ता के खिलाफ गबन के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि कंपनी ने वसूली एजेंट मोहम्मद फूलो, अजय सिंह व रोहित कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। बता दें कि सकरा कांड के बाद ऋण चुकाने वालीं महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर कंपनी अपने स्तर से जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.