पटना, फरवरी 8 -- महिला उद्योग संघ का होली मेला 19 से 23 फरवरी तक लगेगा। मेले को होली स्पेशल बनाने के लिए ऑर्गेनिक गुलाल के अलावा गुजिया और विभिन्न तरह का पापड़ भी मिलेगा। इस बार मेले में दो सौ से अधिक स्टॉल रहेंगे। इसमें पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी महिला उद्यमी शामिल होंगी। ज्ञान भवन में आयोजित इस मेले में महिला एवं बाल विकास निगम, उद्योग विभाग, नाबार्ड, एसबीआई आदि के भी स्टॉल रहेंगे। इसकी जानकारी संघ की साधना झा ने दी। उन्होंने बताया कि होली के मौके पर लोगों को एक छत के नीचे खरीदारी की सुविधा मिले, इसके लिए हर साल यह मेला लगाया जाता है। इस बार विशेष तौर पर ऑर्गेनिक गुलाल यानी फूलों के रंगों से बने गुलाल का स्टॉल रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.