प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददता। सिस्को सिस्टम्स के महिला उद्यमिता के तहत एमए कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को 'एम्पावर-हर माइलस्टोन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लर्निंग लिंक फाउंडेशन की ओर से महिला उद्यमियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में सफल महिला उद्यमियों की कहानियां साझा की गईं तथा स्वयं सहायता समूहों ने उत्पादों के स्टाल भी लगाए। कार्यक्रम में चन्द्रमणि मिश्र, महेश द्विवेदी, विनोद मिश्र, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.