मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत किये गये ऑनलाइन आवेदन की जांच चार अलग-अलग टीम के द्वारा वार्ड वार किया गया। सभी टीम अपने वार्ड में कार्यालय अवधि शुरू होते ही पहुंचकर सभी आवेदकों का भौतिक सत्यापन किया और उनका हाल जाना। निगम क्षेत्र में धीमी गति को देखते हुए विभाग के निर्देश के बाद नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने इस टीम को गठित कर शीघ्र सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। होने वाले कार्यो की मॉनिटरिंग नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने स्वयं किया। इन्होंने टीम के अधिकारियों से पूछताछ की और जरूरी निर्देश दिया। 45 वार्डों को चार भागों में बांटते हुए अलग-अलग अधिकारियों के द्वारा जांच की गई। इसके तहत वार्ड 1 से 11 तक की टाउन प्लानर मो. अदनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.