महिला उद्यमिता से देश और समाज का होगा सर्वांगीण विकास : दीपिका पांडेय
जमशेदपुर, मई 24 -- ग्रेजुएट कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद और पंजाब नेशनल बैंक साकची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी का विषय भारत में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में उद्यमिता की भूमिका रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस खास मौके पर कोल्हान विवि के वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. मंगला श्रीवास्तव और मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण में महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.