महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित
कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र, कोडरमा की ओर से बुधवार को झुमरी तिलैया स्थित पब्लिक लाइब्रेरी सभागार में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाना, उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन, सदर प्रखंड की प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शिखा वर्मा, नगर परिषद की नगर प्रबंधक नीलम उपाध्याय, सदर महिला एफपीसी की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बरनाली साहा सहित जिले की कई महिला उद्यमी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.