महिला उत्पीड़न से जुडे़ प्रकरणों का करें त्वरित निस्तारण
सोनभद्र, अगस्त 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की। महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। वहीं पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आवश्यक सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। महिला कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.