भदोही, मार्च 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महिला उत्पीड़न मामलों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। महिलाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी निस्तारण कराएं। इनमें किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। महिला हित में शासन से संचालित योजनाओं के प्रति जन-जन को जागरूक भी किया जाए। यह निर्देश सोमवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने ज्ञानपुर तहसील सभागार में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को दी। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी जनसुनवाई में मौजूद रहे। इस दौरान आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला उत्पीड़न को रोकने के साथ ही महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्या और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों का अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। जनसुनवाई में कुल 35 मामले आएं जिसमें 23 का त्वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.