भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए नौ मार्च को महिला जनसुनवाई का आयोाजन होगा। डीएम शैलेश कुमार ने महिला संबंधित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने का संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा महिला सुरक्षा, महिला कल्याण एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से जुड़े प्रकरणों की अद्यतन रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहना होगा। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की स्थिति, उनके निस्तारण की प्रगति तथा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी समय से उपस्थित रहेंगे तथा जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...