महिला उत्पीड़न और हत्या का प्रयास मामले में दो गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 26 -- तीन भट्ठी तोड़ बड़े पैमाने पर जावा किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में गिरफ्तार करने के लिए जिले में की जा रही छापेमारी के क्रम में हुलासगंज और उमता धरनई थाने की पुलिस ने दो आरोपितों की गिरफ्तारी की, जिसमें एक महिला उत्पीड़न और दूसरा हत्या का प्रयास मामले के आरोपित हैं। इस दौरान शराब के धंधेबाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार उमता धरनई थाने की पुलिस ने अजय नगर गांव के निवासी श्याम सुंदर यादव को गिरफ्तार किया। वे थाने में पूर्व से दर्ज महिला उत्पीड़न मामले के आरोपित हैं। हुलासगंज थाने की पुलिस ने भगू विगहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी की और वहां से अरुण कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हत्या का प्रयास करने का उन पर आरोप है। छापेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.