कौशाम्बी, जुलाई 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को मां शीतला अतिथिगृह सयारा में महिला जनसुनवाई व महिला चौपाल किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। जनसुनवाई करते हुए उन्होंने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इसके बाद चौपाल भी लगाया। महिला जनसुनावाई के दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष का त्वरित निस्तारण किए जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया। इस दौरान खाद्य एवं रसद विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग (अंग्रेजी एवं होम्योपैथिक), श्रम विभाग, स्वयं सहायता समूह, कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.