मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने सोमवार को जिले में पहुंचकर डाक बंगले पर महिला जनसुनवाई की। इस दौरान 11 महिलाएं शिकायतें लेकर उनके पास पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने सम्ब शिकायत शामिल रही। उन्होंने तत्काल शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिंद ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की देरी न हो उनकी शिकायतों को सुनते ही उत्पीड़न के मामलों में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने गंभीर मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.