महिला उत्पीड़न के 164 मामलों की फिर से पुलिस करेगी जांच
जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- महिला उत्पीड़न के मामलों में धीमी कार्रवाई और आरोपियों को जल्द जमानत मिलने की शिकायतों के बाद पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में ऐसे 164 मामलों की दोबारा जांच शुरू की जा रही है, जिनमें कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही या जांच में लापरवाही बरती गई। इन मामलों में विशेष रूप से वे केस शामिल किए गए हैं, जिनमें प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की कमजोर कार्रवाई के कारण आरोपियों को जल्द जमानत मिल गई। मुख्यालय ने सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और यह स्पष्ट करने को कहा कि किन कारणों से समय पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार, महिला उत्पीड़न से जुड़े कई गंभीर मामलों की शिकायत सीधे मुख्यालय तक पहुंची थी। इनमें दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, छेड़खानी और प्रताड़ना के मामले शामिल हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.