कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर जैसी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं से जुड़े पेंशन, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न एवं सामाजिक सुरक्षा के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनते हुए कही। उन्होंने समस्याआं के त्वरित व प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में कुल दो प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें भूमि पर अवैध कब्जे तथा ससुराल पक्ष से जुड़े मुकदमे शामिल थे। दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आसकरनपुरवा, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.