उरई, मार्च 10 -- उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मंगलवार को विकास भवन में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू हिंसा से लेकर उत्पीड़न के मामलों में तत्काल निस्तारण किया जाए। इसमें हीलाहावाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने पिछली बैठक में आए मामलों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों से छह महिलाओं ने घरेलू हिंसा से लेकर उत्पीड़न संबंधी मामले उठाए तो कुछ महिलाओं ने ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न व भरण पोषण न देने की समस्या उठाई। सदस्य ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.