हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य महिला आयोग ने महिला जनसुनवाई कार्यक्रम किया, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने की। सदस्य एकता सिंह ने कहा कि किसी भी विभाग या अन्य स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ उत्पीड़न किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को समय से राज्य महिला आयोग को प्रेषित किया जाए, जिससे मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा और अन्य प्रकार के उत्पीड़न से जुड़ी महिलाओं की कुल 12 शिकायतों पर संज्ञान लिया गया। इस दौरान मौजूद सीओ सिटी अंकित मिश्रा को निर्देश दिए गए कि संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित कर महिला उत्पीड़...