महिला उत्पीड़न केस में थाने बुलाने पर युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर, दरोगा-सिपाही नपे
संवाददाता, अगस्त 20 -- यूपी में कानपुर के नौबस्ता में महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने मंगलवार रात थाने के बाथरूम में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हैलट भेज दिया गया। यहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी दक्षिण ने नाइट ड्यूटी अफसर दरोगा विकास गौड़ और हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। नौबस्ता निवासी महिला के ससुर ने सरसौल के महोली गांव निवासी आशीष द्विवेदी उर्फ पुल्ली पंडित के खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी महिला का पूर्व परिचित है। आरोप है कि आशीष अलग-अलग नंबरों से फोन कर महिला को परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.