हजारीबाग, मार्च 9 -- महिला उत्थान के बिना समाज का विकास संभव नहीं विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेलवारा में रविवार को जन सहयोग केंद्र द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी तथा पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बेडम, खरना, केशोडीह, भेलवारा, चितरामो, भुताही मुरगांव समेत कई गांवों की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य तथा स्थानीय लोगों ने शामिल हुए। मौके पर मुखिया ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला भूमि अधिकार और समाज में उनकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला।जन सहयोग केंद्र की कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि महिला उत्थान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्हें समान अवसर और सम्मान देना सभी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.