शाहजहांपुर, मई 8 -- खुटार। थाना क्षेत्र के गांव चमराबोझी में महिला आशा कार्यकर्ता और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल आशा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी आशा कार्यकर्ता इंद्रावती ने बताया कि गुरुवार को गांव का एक युवक गाली-गलौज करते हुए उसके घर पहुंचा और बाहर रखी चारा मशीन पलट दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे दरवाजे से नीचे खींच लिया और जमकर मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर उसका बेटा रितिक कुमार बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मकबुलपुर रजा में महिला के साथ मारपीट सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.