कौशाम्बी, जनवरी 6 -- रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने फोन पर महिला आरक्षी के साथ गाली-गलौज किया। उसे ड्यूटी के दौरान छेड़खानी करने और जान से मार डालने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। एसपी ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच डीएसपी चायल को सौंपी गई है। पिपरी थाने पर तैनात एक महिला आरक्षी का कहना है कि पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही बृजेश कुमार काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। 15 दिन पहले भी उसने फोन पर अभद्रता की थी। हालांकि, बाद में गलती मानते हुए आइंदा ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। इस पर समझौता हो गया था। पीड़ित महिला आरक्षी का आरोप है कि 31 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी ने फिर मैसेज करके गाली-गलौज किया। व्हाट्सएप कॉल करके जबर्दस्ती बात करने का दबाव बनाया। मना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.