महिला आरक्षी की मौत, दी गई सलामी
मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला निवासी ऊषा पुत्री कामताप्रसाद पुलिस महकमे में आरक्षी के पद नियुक्त थी। कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनाती के दौरान ऊषा की मौत हो गई। बताया गया कि ऊषा पांच माह की गर्भवती थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और अधिक रक्तस्राव होने से ऊषा की मौत हो गई। शुक्रवार को ऊषा का शव कुचेला पहुंचा। जहां पुलिस लाइन से पहुंची गारद ने पार्थिव शरीर को सलामी दी। ऊषा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.