रामपुर, दिसम्बर 31 -- पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला आरक्षियों की पत्रिका तेजस्विनी के दूसरे अंक का विमोचन किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने इसका विमोचन किया। यह पुस्तक महिला प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा लिखी गई कविताओं का संकलन है। जिसमें उनके अनुभव और भावनाएं शामिल हैं। रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में छह सौ महिला प्रशिक्षु ट्रेनिंग ले रही है। इन प्रशिक्षुओं ने नव वर्षा के अवसर पर पत्रिका के दूसरे अंक हो लिखा। जिसमें अपने परिवार के साथ ही पर्यावरण,समाज की चिंता,समाजिक सरोकार से जुड़ते हुए देश की भावना को शामिल किया है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बुधवार को पत्रिका तेजस्विनी भाग दो का विमोचन किया गया। इस भाग के माध्यम से आरटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा नारी के जीवन से प्रेरित व पुलिस प्रशिक्षण के अनुभव...