गिरडीह, नवम्बर 29 -- महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में पहल गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में विधायी प्रस्ताव की मंजूरी को ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से देश की आधी आबादी को राजनीति में नेतृत्व और निर्णय लेने का नया अवसर मिलेगा। शालिनी बैसखियार ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ना करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को मजबूत करेगा। प्रस्तावित व्यवस्था से 2029 के लोकसभा चुनाव तक इसे लागू कर...