जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश तिवारी ने संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के गिरने पर अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था। यह बिल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने राजनीतिक इस्तेमाल के लिए लायी थी, इसलिए इसका गिरना मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे को प्रदर्शित करता है। और इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती। तिवारी ने कहा महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है। फिर से महिला आरक्षण बिल लाकर और उसको परिसीमन से जोड़कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की मंशा भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी, जिसे विपक्ष ने नाकाम कर उनके तानाशाही और मनमाने रवैए पर लगाम लगा दिया है। यह भी पढ़ें- 12 साल में पहली बार संसद के अंदर हारी मोदी सरकार, अब क्या है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.