रांची, मई 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल के बैनर तले शनिवार को महिला जनाक्रोश पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने किया। बेड़ो बस्ती अखड़ा के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विरोधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध महिलाओं के अधिकारों का विरोध है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में महामंत्री आनंद साहू, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष गणेश महथा, मुखिया जतरू उरांव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिरसा उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.