हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक-2023) को लेकर सोमवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में महिला मोर्चा की पहल पर पत्रकार वार्ता हुई। मुख्य वक्ता उत्तराखंड राज्य आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। इस विधेयक के लागू होने से हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए विकास के द्वार खुलेंगे। भावना मेहरा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय बताया। कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह भी पढ़ें- 'लाभार्थी से नीति निर्माता की ओर बढ़ेंगी महिलाएं' इससे समाज में समानता...