नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के रुख को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विधेयक को रोक कर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को दबाने का काम किया है। भोपाल में आयोजित 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस ने इस विधेयक का मजाक उड़ाया। प्रियंका गांधी को अपने पुराने नारों और वादों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं की ताकत की बात करने वाली कांग्रेस अब उनके अधिकारों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है। संविधान संशोधन विधेयक का उद्देश्य 2029 से विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना था। मगर विपक्ष के विरोध के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.