पटना, अप्रैल 23 -- भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में पटना में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर आयकर गोलंबर तक गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बिहार के संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी ने किया। आयकर गोलंबर पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी चेहरा लोकसभा में स्पष्ट रूप से उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस विरोध से आहत और आक्रोशित है, जिसका प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें राजनीतिक भागीदारी में उचित स्थान दिलाने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.