हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिला आरक्षण पर बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए सरकार से 33 फीसदी आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी परंपरागत श्रीनगर सीट के महिला आरक्षित होने की स्थिति में स्वयं या परिवार की किसी भी अन्य महिला सदस्य को चुनाव नहीं लड़ाने की बात कही है।सोमवार को स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों के हिसाब से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण वर्तमान स्थिति में ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार महिला आरक्षण पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजे, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसे लागू किया जा सके।उन्होंने यह भी पढ़ें- 2027 के चुनाव में 'नारी शक्ति' फैक्टर; भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.