महिला आरक्षण लागू करने की मांग को सड़क पर उतरीं एपवा कार्यकर्ता
गोपालगंज, जुलाई 20 -- गोपालगंज। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के आह्वान पर सोमवार को महिला आरक्षण कानून के तत्काल क्रियान्वयन की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया। शहीदे आजम भगत चौक से पोस्ट ऑफिस होते हुए मौनिया चौक तक मार्च निकालने के बाद सभा आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को बिना परिसीमन की शर्त के तत्काल लागू करने की मांग की गई।
सभा में उठे मुद्दे सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव सीता पाल ने कहा कि महिला आरक्षण कानून को परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी करना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने महिला आरक्षण के भीतर पिछड़ी, अति पिछड़ी और अन्य वंचित समुदायों की महिलाओं के लिए भी अलग से आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बिहार विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.