महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर निकाला मार्च
रायबरेली, अप्रैल 25 -- रायबरेली, संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक 2023 को लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को रायबरेली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। मार्च कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से शुरू होकर हाथी पार्क स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने मांग उठाते हुए कहा कि लोकसभा की 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में विधेयक पारित होने के बावजूद इसके क्रियान्वयन में देरी पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन वहीं लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि महिलाएं अपने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.