नई दिल्ली, मार्च 25 -- लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। यदि इस पर मुहर लगी तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 604 विधायक हैं। इस राज्य में अब भी 403 विधायक हैं और 80 लोकसभा सांसद राज्य से चुने जाते हैं। नए परिसीमन में भी उत्तर प्रदेश ही सबसे आगे रहेगा और यहां से सांसदों की संख्या 120 हो जाएगी। वहीं विधानसभा में भी सबसे आगे यूपी ही होगा। उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल होगा, जहां से 441 विधायक चुने जाएंगे। फिर तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र 432 विधायक भेजेगा और चौथे नंबर पर बिहार से 365 विधायक चुने जाएंगे। अब यदि 300 या उससे अधिक विधायकों वाले राज्यों की बात करें तो इनमें बिहार के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु शामिल होंगे। इसी तरह सांसदो...