रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के भीतर ओबीसी महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत उपकोटा की मांग की है। बैठक में अधिनियम का स्वागत करते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने यह मांग की। संघ की बैठक में साहु ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया गया। महासचिव विद्याधर प्रसाद ने तर्क दिया कि वर्तमान में संसद के दोनों सदनों में ओबीसी महिलाओं की संख्या मात्र तीन प्रतिशत के करीब है। जब पंचायत और स्थानीय निकायों में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण की राह में बड़ा अड़ंगा, परिसीमन से चिंतित INDIA गठबंधन संसद में करेगा विरोध लोकसभा और विधानसभाओं में यह आरक्षण मिलना चाहिए। महासचिव ने स्पष्ट किया कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के बाद ...