धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धनबाद जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागेदारी थी। गुरुवार को विरोध मार्च रणधीर वर्मा चौक से उपायुक्त कार्यालय तक गया, जहा पर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं और इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च 128 संविधान संशोधन विधेयक नारी श...