नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं हो पाने के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष के विरोध में सोमवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से "जन आक्रोश महिला पदयात्रा" निकाली गई, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।बीजेपी ऑफिस से शुरू हुई पदयात्रा पदयात्रा की शुरुआत बीजेपी प्रदेश कार्यालय से हुई, जहां से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ कर रही थीं। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शहीद स्मारक की ओर बढ़ रही थीं।पुलिस ने कमि...