अंबेडकर नगर, मई 7 -- दुलहूपुर, संवाददाता। संसद में विपक्ष के विरोध के चलते महिला आरक्षण बिल बीते दिनों पास नहीं हो सका। बिल पास न होने पर महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व व सभासद सुलेखा गौतम के संयोजन में बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क फरीदपुर से जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए बिल के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। यह पदयात्रा महिलाओं के अधिकारों को लेकर उनके आक्रोश के साथ-साथ भविष्य की उम्मीदों का भी प्रतीक बनी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.