जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और महिला जनआक्रोश मार्च में हिस्सा लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान से समाज में नई जागरूकता आई है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास कराने का प्रयास हुआ, लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। आने वाले समय में इसके पारित होने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी और विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा ने भी महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- विपक्ष की महिला-विरोधी मानसिकता के कारण संसद में महिला आरक्षण में बाधा: सुरेश खन्ना इसके बाद ...