देहरादून, अप्रैल 28 -- सतपुली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को नगर पंचायत सतपुली में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और उस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली दुधारखाल मार्ग स्थित सतपाल महाराज के आश्रम से शुरू होकर मुख्य बाजार तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की असहमति से महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.